Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

सीएचओ और एएनएम को दी गई किलकारी सेवा की जानकारी

0 287

दुमका। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुमका सदर में बुधवार को प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.वनिता मराण्डी की अध्यक्षता में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य, मोबाइल एकेडमी व किलकारी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अरमान संस्था की ओर से राज्य स्तरीय तीन सदस्य राज्य पर्यवेक्षक सुब्रोत राय, ज्वाला प्रसाद एसपीएम और कार्यक्रम पदाधिकारी वरूण द्वारी ने सीएचओ और एएनएम को बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके तहत गर्भवती महिला और बच्चों को गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है । सुब्रोत राय ने बताया कि किलकारी भारत सरकार की एक मुफ्त सेवा है, जिसे मोबाइल के माध्यम से मॉ के गर्भावस्था से लेकर जन्म लेने वाले बच्चों के एक साल तक स्वास्थ्य की सलाह हर हफ्ते उसके रजिस्टर मोबाइल में दी जाती है । इस प्रशिक्षण में सीएचओ और एएनएम को निर्देशित किया गया कि अनमोल में लाभुकों का स्वयं या घर के किसी सदस्य के मोबाइल नम्बर पर ही ऑनलाइन एंट्री करेगे। अगर मोबाइल नम्बर गलत दिया जाता है तो लाभुकों को किलकारी का सेवा नहीं मिल पायेगा। इसलिए इस पर विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.