Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के इस दुकान में भर सावन बिना प्याज लहसुन का बनता है नाश्ता

0 1,139

दुमका। पवित्र महीना सावन में हिंदू समुदाय के अधिकांश लोग मांसाहारी भोजन के साथ प्याज लहसुन खाने से भी परहेज करते है। इस स्थिति में ऐसे लोगों को जब बाजार में कुछ खाने का मन होता है तो परेशानी हो जाती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए दुमका के दीनानाथ नाश्ता स्टॉल ने भर सावन बिना प्याज लहसुन का नाश्ता बनाने का निर्णय लिया है। दुकान के मालिक कुंदन कुमार चौधरी ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने तीन साल पहले ही लिया था, जिसका आज भी अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके दुकान में हर साल सावन शुरू होने से एक दिन पहले यानि पूर्णिमा के दिन से ही प्याज लहसुन बनना बंद हो जाता है। कुंदन ने कहा कि इस बार भी पूरा सावन दुकान में प्याज लहसुन नहीं बनेगा, जिसकी शुरुआत गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन से की गई। गौरतलब है कि दीनानाथ नाश्ता स्टॉल दुमका शहर में आइसक्रीम फैक्ट्री के ठीक सामने स्थित है, जहां का मुढ़ी घुघंनी, समोसा, चौप, वेजिटेबल चौप, जिलेबी, पकौड़ी, कचौड़ी आदि नाश्ता काफी नामी है।

(कुलदीप कुमार की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.