Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर दुमका में साईं बाबा को चढ़ाया सवा मन का एक लड्डू

0 947

दुमका। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के द्वारा गुरुवार को दुमका शहर के टाटा शोरूम चौक स्थित श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर (गुरुधाम) में सच्चिदानंद सद्गुरु श्री साईं नाथ महाराज को सवा मन का एक लड्डू चढ़ाया गया। यह लड्डू श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन के नेतृत्व में सदस्य सच्चिदानंद राम, शशि रंजन शशि, डॉ.रणजीत कुमार सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, मृत्युंजय कुमार सिंह, शशि कांत सुमन, कुलदीप कुमार, उज्जवल कुमार दास, रवि पंडित, अनिल कुमार, महेश पंडित, सुरेन्द्र केवट, निमाय चन्द्र रक्षित, संदीप कुमार गुप्ता और कैलाश केशरी के सहयोग से चढ़ाया गया। पूजा की विधि मंदिर के पुजारी नीरज मिश्रा के द्वारा पूरी की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव उत्तम कुमार गुड्डू आदि भी उपस्थित थे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली ने श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर को गुरुधाम की संज्ञा दी। संस्था के प्रमुख रवि कांत सुमन ने कहा कि इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी, लोकनाथ बाबा और साईं बाबा गुरु के रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए इस मंदिर को गुरुधाम कहा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.