Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा का रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

0 209

दुमका। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौक से इनडोर स्टेडियम के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। यहां सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। यह आयोजन उनके आदम्य साहस दूरदर्शिता और राष्ट्र सेवा को समर्पित है। प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि यह उस संकल्प का स्मरण है जिसके बल पर सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के विचारों पर चलकर हर नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भारत की एकता अखंडता और विकास के लिए सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही संकल्प एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में सकार हो रहा है। भाजपा नेत्री डॉ.अंजुला मुर्मू ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सादगी दृढ़ता और कर्मनिष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने दिखाया कि सच्चे नेतृत्व में राष्ट्रीय सर्वोपरि होता है। कार्यक्रम में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, विवेकानंद राय, मार्शल ऋषिराज टुडू, मनोज पांडेय,पवन केसरी, नलिन मंडल, राजू पूजहर, विमल मरांडी, रूपेश कुमार मंडल, अविनाश सोरेन, अमन राज, गायत्री जयसवाल, नीतू झा, दर्शन हेंब्रम, मनीष कुमार, दीपांशु कोचगावे, इंद्रजीत कुमार, कुश पाल, श्रीधर दास, रामकृष्ण हेंब्रम, शेर सिंह मंडल सहित अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.