Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

संत मार्गरेट्स स्कूल के वार्षिक बाल उत्सव में कई प्रतियोगिताएं आयोजित, फैंसी ड्रेस में पलक प्रिया और इंग्लिश स्पेल ऑलिम्पियाड में लक्ष्मी को मिला पहला पुरस्कार

0 320

दुमका। दुमका शहर के रसिकपुर स्थित संत मार्गरेट्स विद्यालय में वार्षिक बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्पून मार्बल, थ्रेड नीडल, हिन्दी सुलेख व डार्ट गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि दूसरे दिन इंग्लिश स्पेल ऑलिम्पियाड, कलरिंग, म्यूजिकल चेयर रेस, राइम्स व कप रेस का आयोजन किया गया। वर्ग नर्सरी के लिए आयोजित राइम्स कंपीटिशन में यश राज शर्मा, आरोही कुमारी व श्रेयांशी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कप रेस में मॉन्टेसरी टू की तृषा दास व मॉन्टेसरी वन के रिशांत कापरी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कलरिंग कंपीटिशन में मॉन्टेसरी टू के पियूष कुमार ने प्रथम, रिशव शर्मा ने द्वितीय व नर्सरी की रुही कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पून मार्बल रेस में वर्ग द्वितीय के सुमेध कुमार, वर्ग प्रथम के मो.अरहान व प्रियल कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्रेड नीडल रेस में वर्ग तृतीय की आशा कुमारी, वर्ग पंचम के आयुष कुमार व वर्ग तृतीय के अमन कुमार यादव ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी सुलेख के जुनियर ग्रुप में वर्ग प्रथम के रितु रानी ने प्रथम, दीपांशी सेन ने द्वितीय व आकर्ष राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर ग्रुप में वर्ग पंचम की अमृता कुमारी, वर्ग तृतीय की आशा शर्मा व अमर शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंग्लिश स्पेल ऑलिम्पियाड में वर्ग चतुर्थ की लक्ष्मी कुमारी, अमृत कुमार व वर्ग पंचम के अभिषेक टुडू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। डार्ट गेम में वर्ग चतुर्थ के राजवीर शर्मा ने प्रथम, वर्ग तृतीय के अमन कुमार यादव ने द्वितीय व वर्ग चतुर्थ के नितेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऋजुता राहा के मंच संचालन में आयोजित बाल उत्सव के म्यूजिकल चेयर रेस में वर्ग पंचम की अमृता कुमारी ने प्रथम, सोनल कुमारी ने द्वितीय व वर्ग द्वितीय की निशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मॉन्टेसरी वन की पलक प्रिया, नर्सरी की श्रद्धा कुमारी व यश राज शर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल उत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्राचार्या पायल नंदी राहा ने पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षिका रीना कुमारी, रेणुका हांसदा, जूली कुमारी, शेखा कुमारी, पूनम मुर्मू, चंदा कुमारी, पुष्पा आदि उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.