Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

चौकीदार बहाली नियमावली में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों के साथ डीडीसी से मिले सीसीएस के क्षेत्रीय प्रभारी, सौंपा ज्ञापन

0 542
दुमका। चौकीदार बहाली नियमावली में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को छात्र चेतना संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने समस्या के समाधान के लिए उप विकास आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। उप विकास आयुक्त से मिलने वाले चौकीदार अपर जंग के प्रतिनिधिमंडल में दुमका जिला के सभी 10 प्रखंडों के अभ्यर्थी शामिल थे। छात्र चेतना संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव के अनुसार उप विकास आयुक्त ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए वे सौंपे गये ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य सरकार को भेजेंगे। इस अवसर पर छात्र चेतना संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव ने बताया कि चैकीदार बहाली में सरकार के नियमावली में बहुत सारी कमियां है, जिसका खामियाजा योग्य अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। राजीव ने कहा कि यह युवाओं का मौलिक अधिकार है कि वह किसी भी परीक्षा में अगर उसके योग्य हैं तो वह उसमें हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें वंचित करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। छात्र नेता राजीव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार को इसे संज्ञान में लेकर अतिशीघ्र सभी जिला को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के साथ छात्र चेतना संगठन के जामा प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ता प्रेम यादव, मिथुन यादव, रूपा कुमारी, राजन कुमार, जयराम कुमार, मोनू झा, मनोज मंडल आदि भी उपस्थित थे। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.