Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ संपन्न, अंतिम दिन कृष्ण-सुदामा की कथा... खेल को बढ़ावा देने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचे जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी आतिशबाजी,भजन और पुष्प वर्षा के बीच हुआ श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं क... दुमका में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 5 अप्रैल से शुरू होगा दुमका प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट... लक्ष्मीनारायण यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल गोपाल की झलक पाने को उमड़े श्रद्... दुमका के विकास विद्यालय में अनोखा ग्रेजुएशन डे : गाउन-कैप और रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरे नन्... देश में कैंसर के बढ़ते खतरे पर झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह की पहल, पीएम नरेंद्र मोदी से की कैंसर स्... संसार के कोलाहल से मुक्ति का मार्ग केवल ईश्वर की शरणागति और सत्संग : स्वामी आगमानंद जी महाराज कृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल : 12 साल वृंदावन साधना के बाद भिक्षाटन कर बना दिया श्री राधा श्याम सुंदर ... लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामी आगमानंद जी महाराज की कथा में डूबे श...

खेल को बढ़ावा देने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचे जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी

0 72

दुमका। खेल को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दुमका के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल, संयुक्त सचिव विश्वजीत चटर्जी, विद्यालय के सचिव डॉ.सूरज केसरी तथा प्रधानाचार्य कुमार विमलेश ने भारत माता एवं मां शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव एवं प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्रिकेट संघ दुमका के पदाधिकारियों ने खेल के विकास के लिए विद्यालय को क्रिकेट पिच, नेट एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को भी खेल में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भैया-बहनों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही सम्मान और समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बालक ध्रुव और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने की बात भी कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.