Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

पुलिस से बचता रहा पति, कोर्ट में पत्नी ने पकड़कर कर दी सरेआम पिटाई

0 184

दुमका। फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि पुलिस आरोपी को खोजती रह जाती है और अचानक कोई ट्विस्ट आ जाता है… लेकिन इस बार तो असली जिंदगी में ही पूरा सीन शूट हो गया। सोमवार को दुमका कोर्ट परिसर में उस समय जबरदस्त हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने “लापता टाइप” पति को खुद ही पकड़ लिया, वो भी बिल्कुल लाइव, बिना किसी ट्रेलर के। बताया जा रहा है कि पति महाशय पर पहले से ही वारंट जारी था, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढने में लगी हुई थी। इधर पत्नी ने ठान रखा था “जहां भी मिलेगा, वहीं मिलेगा जवाब!” जैसे ही महिला की नजर कोर्ट परिसर में पति पर पड़ी, फिर क्या था। सीधे गले से पकड़कर शुरू हो गई “पब्लिक परफॉर्मेंस”! इतने में पति के साथ आए एक शख्स ने बीच-बचाव करने के बजाय खुद ही हाथ उठा दिया। बस फिर क्या था। पब्लिक भी एंट्री मार गई और मामला ‘वन-टू-वन’ से ‘टीम मैच’ बन गया। कुछ देर तक कोर्ट परिसर बना रहा ‘फाइटिंग एरीना’, फिर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और पहले भी मारपीट करता था। उस पर मेंटेनेंस का केस भी चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.