Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सरैयाहाट में हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकानदार से एक लाख की लूट

0 607

दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक ज्वेलरी दुकानदार से हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तितमोह निवासी राहुल कुमार साह (24 वर्ष) कोठिया में किराये के मकान में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। बुधवार की शाम करीब 6 बजे वे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उसी दौरान माथाकेशो मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बताया जाता है कि एक अपराधी ने देसी कट्टा दिखाकर उन्हें धमकाया और गाली-गलौज करते हुए उनके पास रखे चांदी के आभूषण छीन लिए। लूटे गए सामान में करीब 40 पीस चांदी के जेवर शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। अपराधियों ने इसके अलावा उनका मोबाइल फोन (नंबर 9142319856) और दुकान व मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, भागते समय एक बाइक टीवीएस अपाचे (ब्लू) और दूसरी बजाज पल्सर (ब्लैक) थी, जिनमें नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इस संबंध में पीड़ित राहुल कुमार साह ने सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.