Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रामगढ़ कवि सम्मेलन में दुमका के नवीन चन्द्र ठाकुर ‘शब्द श्री सम्मान’ से सम्मानित, एंकरिंग और काव्यपाठ से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

0 223

दुमका। झारखंड के रामगढ़ जिला में 05 अप्रैल को आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में दुमका के साहित्यकार एवं अभिनेता नवीन चन्द्र ठाकुर ने अपनी सशक्त एंकरिंग और प्रभावशाली काव्यपाठ से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति ने समां बांध दिया और उपस्थित साहित्यप्रेमियों को देर तक बांधे रखा। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों और साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ कवि गोबिंद गजब, संदीप शरारती, चंदन प्रजापति, संजय मेवाड़, राज रामगढ़ी, ममता सिन्हा और राजेश नाज़ुक सहित कई रचनाकारों ने अपनी-अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक ऊर्जा, संवाद और रचनात्मकता से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सक्रिय रचनात्मक भूमिका के लिए नवीन चन्द्र ठाकुर को ‘शब्द श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को उन्होंने अपने साहित्यिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आयोजनकर्ता कर्णधार संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। नवीन चन्द्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन न केवल रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, संवाद और रचनात्मक सोच को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए कर्णधार संस्था को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल और रचनात्मक संवाद के साथ हुआ, जिसमें साहित्य के प्रति लोगों की गहरी रुचि स्पष्ट रूप से झलकती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.