माया हेल्थ केयर की पहल : यूनियन बैंक में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 25 मई को फिर लगेगा शिविर
दुमका। शहर के दुमका कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर के सामने संचालित माया हेल्थ केयर द्वारा शुक्रवार को यूनियन बैंक की मुख्य शाखा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शिविर में लूपिन डायग्नोस्टिक की टीम द्वारा रक्त से संबंधित विभिन्न प्रकार की जांच नि:शुल्क की गई। इस दौरान बैंक के पदाधिकारियों,
कर्मियों सहित कुल 26 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। माया हेल्थ केयर की ओर से बताया गया कि संस्था लगातार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित कर रही है, ताकि आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल सके। शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक दुमका के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे के साथ माया हेल्थ केयर टीम की सदस्य लक्ष्मी, दीपक, मो.नईम, रितिक कुमार एवं जीशान कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर माया हेल्थ केयर ने जानकारी दी कि आगामी 25 मई, सोमवार को शहर के
आइसक्रीम फैक्ट्री के सामने स्थित यूनियन बैंक परिसर में पुनः नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें लूपिन डायग्नोस्टिक द्वारा लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की जाएगी। माया हेल्थ केयर ने दुमका शहर एवं आसपास के लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में जागरूक बनें। गौरतलब है कि शिविर से संबंधित विशेष जानकारी माया हेल्थ केयर के मोबाइल नम्बर 9934701087 से प्राप्त की जा सकती हैं।

Comments are closed.