Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

माया हेल्थ केयर ने यूनियन बैंक में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

0 200

दुमका। शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में माया हेल्थ केयर द्वारा सोमवार को यूनियन बैंक, दुमका शाखा परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लूपिन डायग्नोस्टिक्स की विशेषज्ञ टीम द्वारा रक्त से संबंधित विभिन्न प्रकार की जांच की गई, जिसमें बैंक के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ विशेषज्ञों से आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्राप्त किया। माया हेल्थ केयर के शशि रंजन शशि ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आम लोगों तक सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी कड़ी में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते अपनी जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक दुमका के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे की अहम भूमिका रही। वहीं माया हेल्थ केयर टीम के सदस्य दीपक कुमार, मो.नईम, रितिक कुमार एवं जीशान कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संस्था ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.