Local & National News in Hindi

एमजी कॉलेज रानीश्वर में एनएसएस ने चलाया तिरंगा सेल्फी अभियान

0 84

दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर में सोमवार को एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा सेल्फी अभियान चलाया गया। अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी को देशभक्ति की भावना का सम्मान करना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि सेल्फी अभियान का उद्देश्य सभी के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों को तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नैतिक मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से की गई है, जो लगातार 15 अगस्त तक चलेगा।कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक सिमल बेसरा, साहिल मुर्मू, प्रेमिला हांसदा, प्रियंका सोरेन, पुतुल टुडू आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में एनएसएस इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल, प्रो.आबिद राजा, हुमायूं कबीर, डॉ.हिमांशु कुमार सिंह, परमेश्वर बेसरा, त्रिशांत दफादार, प्रबीर मंडल, भास्कर महतो, निमाई लेट, मोहम्मद निहाल, काजल भट्टाचार्य आदि  ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
जीआई टैग से जादोपटिया को मिली वैश्विक पहचान, कृषि मंत्री नेहा तिर्की ने किया पेंटिंग का लोकार्पण एमजी कॉलेज रानीश्वर में एनएसएस ने चलाया तिरंगा सेल्फी अभियान दुमका में महोत्सव के रूप में मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और विरासत की दिखी झलक कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित