एसकेएमयू स्पोर्ट्स बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन का गठन किया गया है। गठित बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने से जिले के खेल जगत में खुशी व्याप्त है।शावर्ण मनोज कुणाल के खेल प्रशासन से जुड़े अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को मिलने की उम्मीद है। उनके बोर्ड में शामिल होने से विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर, खेल सुविधाओं के विकास तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नई जिम्मेदारी मिलने पर शावर्ण मनोज कुणाल ने विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ.शम्स तबरेज खान सहित पूरी समिति और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।जिला क्रिकेट संघ, दुमका परिवार ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है। ##### webakhbar.com
