Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान मधु अली के भंडारे में जब गरीबों ने खिचड़ी के साथ चखा रसगुल्ला-जलेबी का स्वाद, चेहरों पर दिखी खुशी और... कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी ने की हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, ... बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच दुमका की टीम ने पहुंचाई राहत सामग्री एसआईआर में धांधली के विरोध में दुमका में कांग्रेस ने रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका एसकेएमयू स्पोर्ट्स बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदार... दुमका में बढ़ती चोरी-छिनतई पर चेंबर ने एसपी से की मुलाकात गांधी जयंती पर भी नहीं जागा सरैयाहाट प्रखंड प्रशासन, कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार और सूखा पड़ा ... 5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को

दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

0 90

दुमका। दुर्गापूजा के दौरान थैलेसीमिया समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रक्त की कमी के कारण किसी को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से मानव

रक्तदान करते महानंद कुमार सिंह।

सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका की ओर से रविवार को स्थानीय ब्लड सेंटर में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रौनक राज, कुलदीप कुमार

रक्तदान करते विश्वजीत कुमार साहा।

मिठ्ठू, महानंद कुमार सिंह, विकास कुमार ठाकुर, विश्वजीत कुमार साहा, डॉ.राज कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिन्हा, एस.के.झा सुमन, शशि रंजन शशि, रवि कान्त सुमन, प्रदीप

रक्तदान करते एस.के.झा सुमन।

कुमार साह, मनीष कुमार सिंह और वार्ड पार्षद विकास कुमार ठाकुर सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव रवि कान्त सुमन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति

रक्तदान करते शशि रंजन शशि।

आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं से अपील की कि वे अपने स्तर से कम से कम

रक्तदान करते वार्ड पार्षद विकास कुमार ठाकुर।

एक अन्य व्यक्ति को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और

रक्तदान करते रौनक राज।

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ब्लड सेंटर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

रक्तदान करते मनीष कुमार सिंह।

विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में त्योहारों के दौरान

रक्तदान करते विकास कुमार ठाकुर।

भी रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक को आगे आना चाहिए। शिविर के

रक्तदान करते कुलदीप कुमार मिठ्ठू।

सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार, निमाय चन्द्र रक्षित और डॉ.अंजनी शरण सहित ब्लड सेंटर के प्रभारी

रक्तदान करते डॉ.राज कुमार उपाध्याय।

डॉ.अमित रंजन, प्रकाश कुमार दे, शिवम सिंह, मुर्शिद अंसारी, लक्ष्मी कुमारी और राजीव रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन

रक्तदान करते राजेश कुमार सिन्हा।

डॉ.राज कुमार उपाध्याय, वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक

रक्तदान करते प्रदीप कुमार साह।

जतिन कुमार भी उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से संस्था ने संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे

रक्तदान करते रवि कान्त सुमन।

आए। स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और नियमित रक्तदान से ही रक्त की जरूरत वाले मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.