Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्... 21 साल के रौनक राज ने पेश की मिसाल, बोले—‘हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आएगा, यही सबसे बड़ी खुश... दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट

0 104

दुमका। धधकिआ स्थित सतन आश्रम के दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ मंदिर के पट सर्वसाधारण के दर्शनार्थ खोल दिए गए। माँ दुर्गा के आगमन के साथ ही आश्रम में भक्तिमय वातावरण बन गया। बंगाल से आए ढाक वादकों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

सुबह अखिल भारतीय संत समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सतन आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी के नेतृत्व में आश्रम स्थित जगदीश कुंड से बोधन कलश पूर्ण कर विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। इसके बाद बंगाल से आए पुरोहितों ने बिल्व वृक्ष की पूजा-अर्चना कर माँ दुर्गा का आह्वान किया और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ की स्थापना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से 100 ग्रामीण महिलाओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की इस पहल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मौके पर फिनलैंड से आए अतिथि सहित कोलकाता और शांतिपुर से पहुंचे आश्रम के भक्त एवं शिष्य उपस्थित थे।

21 अक्टूबर तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

सतन आश्रम में 21 अक्टूबर तक अगले पांच दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान नर-नारायण सेवा, कुमारी पूजा, अन्नकूट, विशेष हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं को इस अवधि में माँ दुर्गा के भव्य दर्शन का अवसर मिलेगा। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.