दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर में सोमवार को एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा सेल्फी अभियान चलाया गया। अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी को देशभक्ति की भावना का सम्मान करना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि सेल्फी अभियान का उद्देश्य सभी के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों को तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नैतिक मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की शुरुआत
सोमवार से की गई है, जो लगातार 15 अगस्त तक चलेगा।कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक सिमल बेसरा, साहिल मुर्मू, प्रेमिला हांसदा, प्रियंका सोरेन, पुतुल टुडू आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में एनएसएस इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल, प्रो.आबिद राजा, हुमायूं कबीर, डॉ.हिमांशु कुमार सिंह, परमेश्वर बेसरा, त्रिशांत दफादार, प्रबीर मंडल, भास्कर महतो, निमाई लेट, मोहम्मद निहाल, काजल भट्टाचार्य आदि ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
