Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दिया जायेगा 01 लाख और घायलों को 20 हजार रूपया : डाॅ.इरफान

0 223

देवघर। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सदर अस्पताल व एम्स पहुंचकर आज सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चैक के पास हुए बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान ने जानकारी दी कि हादसे में चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। जबकि 24 श्रद्धालु घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी तरह के जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है और घायल व मृतक को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। इस  अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.युगल किशोर चैधरी, एम्स निर्देश डॉ.सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.