Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ... 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ एसकेएमयू में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिका... नशामुक्त युवा अभियान : हस्ताक्षर कर छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प दुमका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी राधा अष्टमी, मंदिरों में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी परिषद् की भूख हड़ताल समाप्त

लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी मदद

0 93

देवघर। देवघर के रहने वाले कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे कुंदन राव ने अपनी बहन कंचन देवी और बहनोई अशोक कुमार राउत (पत्रकार, दुमका) से करीब एक घंटे तक बातचीत की थी। इसके बाद रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी सारा राव ने फोन कर परिवार को कुंदन की मौत की सूचना दी। अचानक मिली इस खबर से परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया कि कुंदन राव करीब 20 वर्ष पहले देवघर से लंदन गए थे। वहीं उन्होंने सारा राव से विवाह किया और लंदन में ही बस गए। देवघर में उनका पता कैस्टर टाउन, नंबर-3 आउटपोस्ट के पास, जमुनाजोर पुल के समीप बताया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलने की संभावना है। इधर, परिजन चंदन कुमार राव ने सरकार से आवश्यक सहयोग की मांग की है, ताकि कुंदन राव का शव लंदन से देवघर लाया जा सके और उनके पैतृक शहर देवघर में अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार और परिचितों में कुंदन की अचानक हुई मौत को लेकर चिंता बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

#####  webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.