Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

पैलियोन्टोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होंगे एसकेएमयू के भूवैज्ञानिक डाॅ.रणजीत

0 308

साहिबगंज। पैलियोन्टोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय प्राकृतिक इतिहास के संरक्षण विषय पर एक राउंड टेबल डिस्कशन का आयोजन किया जायेगा। शिव नदार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के भूवैज्ञानिक सह माॅडल काॅलेज राजमहल के प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह शामिल होंगे। इसके लिए डाॅ.सिंह गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए। डाॅ.सिंह ने बताया कि पैलियोन्टोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की सचिव डॉ.अंजू सक्सेना ने कार्यक्रम में उनसे राजमहल पहाड़ी में पाए जाने वाले फॉसिल्स का सैंपल लाने का भी अनुरोध किया है। डॉ.सिंह बताया कि राउंड टेबल डिस्कशन में देश-विदेश के फैकल्टी सदस्य भूवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान व शोधकर्ताओं के सुझावों पर विचार विमर्श करेंगे। इससे भू-विरासत, भू-ऐतिहासिक धरोहर, फॉसिल्स संरक्षण के प्रयासों के लिए नई राह खुलने की प्रबल संभावना है। इससे करोड़ों वर्षों पुराने क्रिटेशियस काल आयु, जुरासिक काल के अवशेषों पर जिओ टूरिज्म, जिओ हेरिटेज, जिओलॉजी इवेंट्स आदि के शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राजमहल की पहाड़ियों में डायनासोर की मौजूदगी का पता लगाने की संभावनाओं के भी द्वार खुलेंगे। गौरतलब है कि डॉ.सिंह राजमहल फॉसिल्स को लेकर 2008 से ही देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों, भू-वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.