Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 5 अप्रैल से शुरू होगा दुमका प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट... लक्ष्मीनारायण यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल गोपाल की झलक पाने को उमड़े श्रद्... दुमका के विकास विद्यालय में अनोखा ग्रेजुएशन डे : गाउन-कैप और रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरे नन्... देश में कैंसर के बढ़ते खतरे पर झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह की पहल, पीएम नरेंद्र मोदी से की कैंसर स्... संसार के कोलाहल से मुक्ति का मार्ग केवल ईश्वर की शरणागति और सत्संग : स्वामी आगमानंद जी महाराज कृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल : 12 साल वृंदावन साधना के बाद भिक्षाटन कर बना दिया श्री राधा श्याम सुंदर ... लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामी आगमानंद जी महाराज की कथा में डूबे श... कुम्हार पाड़ा में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा विशाल अखाड़ा जुलूस पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को किया सम्मानित, दुमका के विकास पर जताया भर... दुमका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, राधे राधे के जयकारे से गूंजी उपराजधानी

दुमका के विकास विद्यालय में अनोखा ग्रेजुएशन डे : गाउन-कैप और रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरे नन्हें विद्यार्थी 

0 97

दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मोहल्ला स्थित विकास विद्यालय में ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अनोखे आयोजन को देखने और बच्चों की उपलब्धियों को साझा करने के लिए अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिससे विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चे ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनकर मंच पर आए। इस विशेष वेशभूषा में बच्चे बेहद सुंदर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरे नजर आ रहे थे। यह दृश्य देखकर अभिभावक भी भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच उनके वार्षिक परिणाम वितरित किए गए और उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक नवीन मिश्रा ने कहा कि इस तरह के समारोह बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के मन में उपलब्धि का भाव जगाते हैं और उन पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव छोड़ते हैं, जिससे वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में खास रहा, क्योंकि दुमका में किसी अन्य विद्यालय द्वारा इस तरह से ग्रेजुएशन डे मनाने की परंपरा नहीं है। विद्यालय की प्राचार्या पूजा मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यार्थी बेहद उत्साही और प्रतिभाशाली हैं तथा विद्यालय उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय के इस अनूठे आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई प्रेरणा भी देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.