Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को किया सम्मानित, दुमका के विकास पर जताया भरोसा

0 190

दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, संताल परगना की ओर से रविवार को यहां परिषदन भवन में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री चौरसिया को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुमका नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अभिषेक चौरसिया से दुमका के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है और जनहित के मुद्दों पर आगे भी सक्रिय रहेगा। मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व से शहर के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर की बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि दुमका के विकास के लिए सभी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों में समाज का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद् के अध्यक्ष श्री  चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और दुमका नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समारोह में मोर्चा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवनारायण दर्बे, महासचिव दयामय माजी, जिला अध्यक्ष जयकांत जायसवाल, बिहारी यादव, काशीनाथ महतो, रमेश प्रसाद साह, मदन कुमार मंडल, केएस सौरभ, जियाधर मंडल, जगबंधु मंडल, बसंत कुमार वेद, नारायण चंद्र वेद, अशोक कुमार मंडल, राजू महतो, रिंकू कुमार, अमूल्य चंद्र मल्लिक, पंकज यादव, बैकुंठ प्रसाद शर्मा सहित कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.