Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में ई-समर्थ लागू करने पर जोर, डिप्टी डायरेक्टर ने दिए अहम निर्देश वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग : सोल क्रिकेट दुमका फाइनल में, सचिन मुंडा की तूफानी शतक से एलएजे ए पर ... दुमका में जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी के पीए का व्हाट्सऐप हैक, दो लोगों से 1.70 लाख की ठगी वीणा मेमोरियल लीग : पहले सेमीफाइनल में जूनियर कैंप की धमाकेदार जीत, अब फाइनल पर नजर समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगल कामना के साथ संपन्न हुआ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत क... दुमका में लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ संपन्न, अंतिम दिन कृष्ण-सुदामा की कथा... खेल को बढ़ावा देने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचे जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी आतिशबाजी,भजन और पुष्प वर्षा के बीच हुआ श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं क... दुमका में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 5 अप्रैल से शुरू होगा दुमका प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट... लक्ष्मीनारायण यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल गोपाल की झलक पाने को उमड़े श्रद्...

वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग : सोल क्रिकेट दुमका फाइनल में, सचिन मुंडा की तूफानी शतक से एलएजे ए पर 7 विकेट की जीत

0 66

दुमका। वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग ए डिविजन 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल के मुकाबले में मंगलवार को सोल क्रिकेट दुमका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएजे ए को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएजे ए की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित सेन (66 रन) और विकास सिंह (53 रन) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में सोल क्रिकेट दुमका के सुभांशु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोल क्रिकेट दुमका की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज सचिन कुमार मुंडा ने शानदार 142 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि सुभांशु वर्मा ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम को 29.2 ओवर में ही जीत दिला दी। इस शानदार जीत के साथ सोल क्रिकेट दुमका ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन कुमार मुंडा को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ, दुमका के कोषाध्यक्ष ललित पाठक के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सुभांशु वर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल भी उपस्थित थे।  मैच में निर्णायक की भूमिका गुफरान और सुमित ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी राहुल ने संभाली।


डीपीएल सीजन 2 के लिए अब तक 64 खिलाड़ियों का हो चुका है पंजीयन

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि डीपीएल सीजन 2 के लिए 17 मार्च तक कुल 64 खिलाड़ी अपना पंजीयन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया 19 मार्च तक जारी रहेगी। खिलाड़ियों का पंजीयन जिल क्रिकेट संघ, दुमका के कार्यालय में किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.