Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी के पीए का व्हाट्सऐप हैक, दो लोगों से 1.70 लाख की ठगी

0 307

दुमका। शहर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी के पीए सावर्ण मृणाल मृदुल उर्फ मिट्ठू झा का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से आर्थिक मदद के नाम पर करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली।
झामुमो कार्यकर्ता राजीव रंजन से 75 हजार रुपये की ठगी
जानकारी के अनुसार दुमका निवासी झामुमो कार्यकर्ता राजीव रंजन को मिट्ठू झा के नाम से व्हाट्सऐप नंबर 7004794349 से मैसेज भेजा गया, जिसमें 90 हजार रुपये की तत्काल जरूरत बताई गई। मैसेज में कहा गया कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और शाम तक पैसे लौटा दिए जाएंगे। परिचित होने के कारण राजीव रंजन ने भरोसा करते हुए फोनपे के माध्यम से 6263826982 नंबर पर 25-25 हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
दोबारा पैसे मांगने पर राजीव को हुआ शक
इसके बाद उसी नंबर से फिर 25 हजार रुपये भेजने की मांग की गई। इससे राजीव रंजन को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत मिट्ठू झा से फोन पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान पता चला कि उन्होंने किसी से भी पैसे की मांग नहीं की है और उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है।


शिक्षिका से भी ठगे 95 हजार रुपये
इसी तरह साइबर ठगों ने एक अन्य पीड़िता शिक्षिका रूची शुक्ला से भी मिट्ठू झा के नाम पर 95 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने भी विश्वास कर उसी नंबर 6263826982 पर पूरी राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तब ठगी का पता चला।
साइबर क्राइम पोर्टल और दुमका नगर थाना में की मामले की शिकायत
घटना के बाद पीड़ितों ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही नगर थाना दुमका में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.