Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

वीणा मेमोरियल लीग : पहले सेमीफाइनल में जूनियर कैंप की धमाकेदार जीत, अब फाइनल पर नजर

0 250

दुमका। वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग ए डिविजन 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को जूनियर कैंप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द जूनियर्स को 75 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर कैंप की टीम ने 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से अंकुश राउत ने शानदार 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं द जूनियर्स की ओर से आयुष कुमार सिंह और अमन कुमार ठाकुर ने 3-3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द जूनियर्स की पूरी टीम 166 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से हर्ष कुमार सिन्हा ने 52 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जूनियर कैंप की ओर से संजय सुरीन, अंकित राउत एवं सुमित कुमार ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए जूनियर कैंप के अंकित कुमार राउत को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 17 मार्च को सोल क्रिकेट एकेडमी और एल.ए.जे “ए” के बीच खेला जाएगा। मैच में निर्णायक की भूमिका चंदन और सुमित ने निभाई, जबकि स्कोरर का कार्य राहुल द्वारा संपन्न किया गया।

डीपीएल सीजन 2 के लिए आज तक 24 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

दुमका प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 2) के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन जारी है। अब तक कुल 24 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि डीपीएल सीजन-2 को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया 19 मार्च  तक जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.