Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसान मित्रों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, 20 दिन के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

0 167

दुमका। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं होने से दुमका जिले के किसान मित्रों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर किसान मित्र संघ ने सोमवार को दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में संघ ने बताया है कि जिले के चार प्रखंड—दुमका, रामगढ़, जामा एवं सरैयाहाट के किसान मित्रों को अब तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे किसान मित्रों के बीच निराशा और हताशा का माहौल बना हुआ है। संघ के सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है। किसान मित्रों ने बताया कि इस संबंध में 10 फरवरी को भी उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया था, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे उनमें असंतोष और बढ़ गया है। संघ ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि बकाया प्रोत्साहन राशि का जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। संघ ने यह भी कहा है कि यदि 20 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो सभी किसान मित्र प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला समाहरणालय तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आवश्यक हुआ तो वे न्यायालय का भी रुख करेंगे। संघ ने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, परियोजना निदेशक आत्मा, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक, सांसद, कृषि मंत्री एवं मुख्य सचिव को भी भेजी है।इस अवसर पर किसान मित्र संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव सहित मनोज राय, इंद्रकांत यादव, रमेश कापरी, देवेंद्र सिंह, जियाराम राय, सुमन यादव, जनार्दन खिरहर, दिनेश ईश्वर, अनिल किस्कू, नारायण राय, दिनेश चंद्र मंडल, उमेश मंडल, शिवबालक राय, शंभू प्रसाद यादव, संतोष मंडल, दिनेश बैठा, नसीब लाल वैध आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.