Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

तेजस्वी के अभिनंदन मंच से गूंजा सामाजिक न्याय का स्वर, डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने उठाई पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई तेज करने की मांग

0 346

दुमका। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सोमवार को रांची में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस समारोह को राजद के दुमका जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि झारखंड की धरती पर पहली बार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव का अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता राष्ट्रीय जनता दल को एक नई उम्मीद और आशा भरी निगाहों से देख रही है। झारखंड में पिछड़े वर्गों की वर्तमान स्थिति से सभी भली-भांति परिचित हैं। झारखंड गठन के साथ ही यहां पिछड़ों के अधिकारों का हनन हुआ है, जो आज भी एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। डॉ.यादव ने कहा कि दुमका सहित झारखंड के सात जिलों में पिछड़ों का आरक्षण शून्य कर दिया गया है, जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने मंचासीन राजद नेताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछड़ों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल को आंदोलन का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का गठन ही पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से हुआ है, और पार्टी को अपने मूल सिद्धांतों पर चलते हुए इनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.