Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुआ दो माह का जागरूकता अभियान

0 228

दुमका। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, स्वास्थ्य कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। शिविर में रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ.अमित रंजन, टेक्निकल सुपरवाइजर प्रकाश कुमार दे सहित काजल सेन, परशुराम भारती, नीरज कुमार, राहुल दत्ता, सुमन कुमार पंडित, मोहम्मद मुर्शीद अंसारी, मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी और विकेश कुमार ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.सुशांत कुमार मांझी ने कहा कि आज से लगातार दो महीने तक जिले में रक्तदान शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं, संगठनों और आम लोगों से रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का पुण्य कार्य है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए नियमित रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।रक्त केंद्र प्रभारी डॉ.अमित रंजन ने बताया कि दुमका जिले में वर्तमान में करीब 100 थैलेसीमिया मरीज हैं, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इन मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रक्त केंद्र की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने सभी संस्थाओं से रक्तदान शिविर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी को भी कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। रक्तदान शिविर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, दुमका के चेयरमैन डॉ.राज कुमार उपाध्याय और वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को यह संदेश दिया गया कि रक्तदान महज दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने की जिम्मेदारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.