दुमका। ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी आठ शाखाओं में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा
लिया। इस अवसर पर सभी शाखाओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने नगर भ्रमण करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया और अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके बाद सभी
शाखाओं में संस्थान के सचिव डाॅ.करूण कुमार राय ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ
देश सेवा की भावना भी विकसित करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। झंडोत्तोलन के बाद
बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह के अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां
वितरित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#####
दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!