Local & National News in Hindi

80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी 

0 84
दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार।

दुमका। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में पूरे हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, राजनीति पार्टियों, संघ-संगठनों के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन कर शान से तिरंगा फहराया गया। दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर विषय बताते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के रोजगार को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसर बढ़ाने तथा झारखंड में निवेश को गति देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश के लिए 99 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों से जुड़े 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। संताल

समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का सम्मान करते दुमका विधायक बसंत सोरेन।

परगना को निर्यात हब के रूप में विकसित करने की योजना का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने युवाओं से स्थानीय संसाधनों, कला और प्रतिभा को उद्यमिता से जोड़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं की घटनाएं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, इसलिए परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। वहीं ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देती कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर व अन्य।

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी। अपने

सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकगण व अन्य।

संबोधन में कुलपति ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा के लिए ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

झंडोत्तोलन करते ग्रीन माउंट एकेडमी के सचिव डॉ.करुण कुमार राय।

ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी आठ शाखाओं में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी शाखाओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने नगर भ्रमण करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया और अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके बाद सभी शाखाओं में संस्थान के सचिव डाॅ.करूण कुमार राय ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन माउंट एकेडमी के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं।

शिक्षा के साथ देश सेवा की भावना भी विकसित करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह के अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव एस.एम.कुणाल व अन्य।

जिला क्रिकेट संघ, दुमका में संघ के सचिव एस.एम. कुणाल ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष भास्कर अजित सिंह सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व अन्य।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में अध्यक्ष उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एनडीसी विनीत कुमार, सोसाइटी के चेयरमैन डॉ.राजकुमार उपाध्याय, वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष, सचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव डॉ.सिकन्दर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मणि केशरी, आजीवन सदस्य रवि कान्त सुमन, एहतेशाम अहमद, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्द क्लब में झंडोत्तोलन करते समाजसेवी राधेश्याम वर्मा एवं तिरंगे को सलामी देते क्लब के सचिव वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी व अन्य।

दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित हिन्द क्लब में समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की एकता, सद्भाव और भाईचारे की कामना की

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में समाजसेवी राधेश्याम वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हिन्द क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी।

गई। कार्यक्रम में क्लब के सचिव वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी, रामाकांत साह, विजय कुमार सोनी, लक्ष्मी नारायण साह, लक्ष्मी नारायण साह, मो.हसनैन, विजय कुमार राउत, आनंद कमल, रिंकु कुमार, अधिवक्ता अनिल दास, कुलदीप कुमार, राजीव यादव, मनीष कुमार, संतोष सिंह, नितिन कुमार जोनी, करण कुमार टोनी, आदित्य कुमार मोनी, विशाल झा, देवशंकर देबू, धर्मेंद्र कुमार, मनोज सिंह, विवेकानंद सिन्हा, साहिल खान, राहुल चंद्रवंशी, तारक कुमार, पियुष कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, गजेंद्र कुमार रजक, पारस कुमार आदि ने भी तिरंगे को सलामी दी।

पूर्व सैनिक कल्याण भंडार में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते संताल परगना पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक सिंह व अन्य।

दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा चौक स्थित पूर्व सैनिक कल्याण भंडार में संताल परगना पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के बाद पूर्व सैनिकों ने देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों और राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका को याद किया। वीर नारियों ने भी देशसेवा और शहादत की गौरवपूर्ण परंपरा को स्मरण किया। समारोह में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि देश की सेवा का गौरव पूर्व सैनिकों के जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में योगदान केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन कर भी किया जा सकता है।

प्राथमिक विद्यालय रामपुर में झंडोत्तोलन करते प्रधानाध्यापक शशि कांत सुमन व उपस्थित बच्चे।

दुमका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि कान्त सुमन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय राय सहित सभी बच्चों ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच सेव-बुनिया एवं नमकीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में तिरंगे को सलामी देते छात्र-छात्राएं व अन्य।

मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सर्वप्रथम काजल भट्टाचार्य ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी तिरंगे को सलामी देकर एनसीसी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय, इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी, इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर, इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष मंडल, एनसीसी लेफ्टिनेंट एएनओ डॉ.रीना कुमारी, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो.आबिद राजा, प्रो.विभाष झा, प्रो.जय मंगल राय, प्रो.बेलाल, नन्द दुलाल मांझी सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोहम्मद नेहाल, जावेद अंसारी, संजीव सरकार, आरिफ खान और प्रभात मंडल उपस्थित थे। इस अवसर पर कर्मचारी अजय घोष ने देशभक्ति  गीत प्रस्तुत किया।

सामाजिक संस्था मानव कल्याण समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक पंडित अनूप कुमार वाजपेयी व अन्य।

दुमका शहर के नया पाड़ा मोहल्ला स्थित मानव कल्याण समिति के द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक पंडित अनूप कुमार वाजपेयी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार भादोरिया और वार्ड नम्बर 15 की पार्षद सीमा राउत सहित रचना पाठक, जयंत कुमार सिन्हा, देवेन्द्र कुमार सिन्हा, मुकेश सिंह, नन्ही बेगम, रेनु देवी, अंजली कुमारी, आदित्य बाजपेयी, कृश बाजपेयी आदि ने तिरंगे को सलामी दी।

राजद कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देते जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव व अन्य।

राजद जिला कार्यालय, खुटा बांध में जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव जयकांत जायसवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, हरेंद्र प्रसाद यादव, शिवनारायण दर्वे, माणिक पंडित, रामसुंदर पंडित, उपेंद्र नाथ मंडल, प्रदीप मंडल, मनीषा कुमारी, मो. सोहेल, मो. अली, सुबोध यादव, उमेश ठाकुर, सूरज दास, संतोष मंडल, मयंक रंजन, अनिल पंडित, भीम पंडित, अफरोज आलम, इसारुद्दीन अंसारी, शेष यादव, रंजन कुमार, बैकुण्ठ नाथ शर्मा, बंकू ठाकुर, सचिन शर्मा आदि ने भी तिरंगे को सलामी दी।

दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा शिव सुंदरी रोड में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देती वार्ड पार्षद निशा परवीन व अन्य।

दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा शिव सुंदरी रोड में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां वार्ड नम्बर 06 की पार्षद निशा परवीन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में वार्ड नम्बर 06 के नागरिक उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर संत मार्गरेट्स स्कूल के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल बच्चे व अन्य।

दुमका शहर के रसिकपुर मोहल्ला स्थित संत मार्गरेट्स स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुई। राष्ट्रगान के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा परिधान में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, अशोक चक्र एवं देशभक्ति प्रतीकों से सजाया गया था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या पायल नन्दी राहा, रीना कुमारी, जूली कुमारी, शेखा कुमारी, पूनम मुर्मू, पुष्पा मुर्मू, चंदा कुमारी, मनोहर मुकुंद, उज्जवल कांति घोष आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।  #####

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के समापन पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी  ग्रीन माउण्ट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्यपाल ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर दिया जोर, प्रश्नपत्र लीक को ब... अखंड भारत के संकल्प के साथ आरएसएस ने मनाया अखंड भारत दिवस राज्यपाल ने किया तिरंगा यात्रा पुस्तक का विमोचन स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों से किया संवाद हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर दुमका में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर जताया ... दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुआ दो माह का जागरूकता अभियान