Local & National News in Hindi

ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान

0 8

दुमका। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दुमका की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत शुक्रवार को यहां ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों विद्यालयों के कुल 1550 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नशा से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। ग्रीन माउंट एकेडमी में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों  की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कंचन बहन ने राजयोग, सकारात्मक जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बीके रेखा बहन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं डीपीएस में विद्यालय की निदेशक स्तुति झा की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। अभियान में सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से दोनों विद्यालयों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गणेश भाई, अर्जुन भाई, कंचन बहन एवं पूजा बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं। इसी उद्देश्य से 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया जा रहा है। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी