Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी

एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान

0 86

दुमका। दुमका के जाने-माने कवि, लेखक एवं राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र पत्रकार तथा जनमत शोध संस्थान के सचिव अशोक सिंह को दक्षिण भारत के तमिलनाडु स्थित प्रतिष्ठित एसआरएम यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह दुमका के साहित्यिक एवं शोध जगत के लिए गौरव की बात है। एसआरएम यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड बिजनेस स्टडीज, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कट्टनकुलथुर, तमिलनाडु के हिन्दी विभाग की ओर से शोधार्थियों के लिए 1 से 7 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स के तहत व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रमुख विषय “लोक साहित्य में शोध की संभावनाएं, परम्पराएं एवं प्रासंगिकता” रखा गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय विशेषज्ञ इस दौरान शोधार्थियों को लोक साहित्य के विविध पक्षों, शोध की संभावनाओं तथा अध्ययन की नई दिशाओं से अवगत कराएंगे। इसी क्रम में 4 सितंबर को दुमका के अशोक सिंह अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। वे शोधार्थियों के साथ लोक साहित्य की परम्परा, उसकी सामाजिक-सांस्कृतिक प्रासंगिकता तथा उसमें शोध की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही संबंधित विषय पर शोध-अध्ययन कर रहे शोधार्थियों को मार्गदर्शन भी देंगे। श्री सिंह साहित्य और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय हैं। कवि एवं लेखक के रूप में उनकी साहित्यिक सक्रियता के साथ-साथ स्वतंत्र पत्रकार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान रही है। शोध और साहित्य के प्रति उनकी निरंतर रुचि तथा लोक सरोकारों से जुड़ाव ने उन्हें इस महत्वपूर्ण अकादमिक कार्यक्रम के लिए एक उपयुक्त विशेषज्ञ वक्ता के रूप में पहचान दिलाई है। एसआरएम यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के इस स्तरीय कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने पर दुमका के साहित्यिक एवं बौद्धिक जगत में भी प्रसन्नता है। अपने अनुभव साझा करने को लेकर श्री सिंह का कहना है कि वे इस कार्यक्रम से जुड़कर शोधार्थियों को कितना दे पाएंगे, यह तो वे नहीं जानते, लेकिन इतने महत्वपूर्ण अकादमिक आयोजन का हिस्सा बनकर स्वयं भी बहुत कुछ सीखने की उम्मीद रखते हैं। दुमका से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक और अकादमिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अशोक सिंह का यह आमंत्रण जिले की साहित्यिक प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.