Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार

0 227
संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल।

दुमका। संताल परगना प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आयुक्त से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयुक्त श्री लाल ने कहा कि संताल परगना प्रमंडल में विकास कार्यों को और तेज गति प्रदान की जाएगी। आमजनों के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पदभार ग्रहण के अवसर पर आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि संताल परगना के नवनियुक्त आयुक्त श्री लाल इससे पूर्व दुमका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रह चुके हैं। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.