Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री

ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

0 62

दुमका। ग्रीन माउंट एकेडमी की सभी आठों शाखाओं में गुरुवार को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शाखाओं में बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें राखी गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

रक्षाबंधन को लेकर सभी शाखाओं में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें जीवनभर एक-दूसरे का साथ देने तथा संकट की घड़ी में रक्षा करने का वचन दिलाया।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव डॉ.करुण कुमार राय ने सभी शाखाओं में पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षिकाओं से राखी बंधवाई। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने बच्चों को हमेशा प्रेमपूर्वक रहने, एक-दूसरे की मदद करने तथा अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने की सीख दी। इस अवसर पर आयोजित राखी गतिविधियों के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों के चेहरे पर रक्षाबंधन को लेकर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन उत्सव का समापन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में भाईचारा, प्रेम, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। रक्षाबंधन उत्सव को सफल बनाने में ग्रीन माउंट एकेडमी की सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.