Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री

चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन

0 92

दुमका। चंदा चोरी के आरोपों और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दुमका शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। धरना-प्रदर्शन में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा और प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामल किशोर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की खनिज नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य तथा स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिज संसाधनों के जरिए झारखंड देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदे से जुड़े आरोपों का भी मुद्दा उठाते हुए धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ चंदे के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी केंद्र सरकार की खनिज नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदा से होने वाले लाभ में झारखंड के साथ आदिवासी-मूलवासी समुदायों की भी उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 से राज्यों के अधिकार, राजस्व हिस्सेदारी और सहकारी संघवाद प्रभावित होने की आशंका गंभीर विषय है। वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि खनिजों से प्राप्त राजस्व का उपयोग रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में होना चाहिए।धरना के दौरान रानीश्वर प्रखंड के मनोज हेम्ब्रम ने कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दुमका उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के प्रभावों पर स्पष्टता, राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों की रक्षा तथा झारखंड की खनिज संपदा से स्थानीय जनता को उचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश राम चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव रोमी इमाम, फ्रंटल कमिटी जिला प्रभारी मुकुंद दास, जिला उपाध्यक्ष मनोज अम्बस्ट, प्रेम कुमार साह, अरविन्द कुमार, महबूब आलम, शहरोज शेख, टिंकू अली इमाम, राजीव जायसवाल, सीताराम मंडल, सत्यनारायण यादव, श्यामसुंदर भगत, कुंदन यादव, अनुज मंडल, तोबियस मुर्मू, विवेक मंडल, मौसमी कुमारी, नगमा खातून, विमल बेसरा, सुबोध मंडल, शेख रियाज, राजेश्वर किस्कू, शैलेन्द्र हेम्ब्रम, महादेव यादव, पंकज राय, सरयू राणा, दशरथ मंडल, रुपेश सिंह, अमित कुमार तथा गोड्डा जिला अध्यक्ष याहया सिद्दीकी सहित अच्छी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.