Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री

रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

0 58

जरमुंडी/दुमका। रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे सकता है। इसका अनूठा उदाहरण गुरुवार को जरमुंडी प्रखंड के सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर में देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पूर्व पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों ने पेड़ों को तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधा और नतमस्तक होकर उन्हें प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने पेड़ नहीं काटने, पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। बच्चों की इस पहल ने रक्षाबंधन को प्रकृति के साथ भावनात्मक जुड़ाव का स्वरूप दे दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.सपन कुमार के नेतृत्व में लंबे समय से क्षेत्र में हरित अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय परिसर के साथ आसपास की बंजर भूमि को हरियाली में बदलने के प्रयासों में विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को भी जोड़ा गया है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों के माध्यम से बच्चों को पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ.सपन कुमार ने कहा कि पेड़ों को राखी बांधना महज एक रस्म नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत करने का प्रयास है। जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह मनुष्य को भी उन वृक्षों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, जो जीवन के लिए ऑक्सीजन, शुद्ध हवा, छाया, फल और औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इसी उद्देश्य से ईको क्लब और बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पेड़ बचाएंगे, पौधे लगाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित धरती तैयार करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ.सपन कुमार के अलावा शिक्षक अनुज कुमार मंडल, सुखलाल मुर्मू, भरत, शशिभूषण, ईको क्लब एवं बाल संसद के सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.