Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली

0 50

दुमका। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को शहर में  जागरूकता एवं सहायता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और लोगों से नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अनुदान देने की अपील की। रैली टाटा शोरूम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टीन बाजार चौक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हाथों में सहायता की अपील वाले बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को नेपाल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया। राहगीरों, दुकानदारों एवं शहरवासियों से अनुदान एकत्र किया गया। लोगों ने भी इस मानवीय पहल में  सहयोग किया। रैली में शामिल बड़े बैनर पर ‘ग्रीन माउंट परिवार की ओर से नेपाल आपदा पीड़ितों के सहायार्थ अंशदान हेतु दुमका वासियों से अपील’ का संदेश दिया गया था। इसके माध्यम से लोगों से आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया गया। टीन बाजार चौक पर रैली के समापन के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं बच्चे एकत्र हुए। यहां मोमबत्ती जलाकर नेपाल आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रीन माउंट एकेडमी के सचिव डॉ.करुण कुमार राय ने कहा कि “समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।” उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीन माउंट एकेडमी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.