Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान

श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष

0 76

दुमका। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्णाष्टमी को लेकर दुमका शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, झांकी, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं।
शहर के प्राचीन श्री शिव गोपाल मंदिर, रसिकपुर, कुम्हारपाड़ा स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस्कॉन दुमका में दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
इस्कॉन दुमका की ओर से 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 4 सितंबर को सुबह 9 बजे शोभा यात्रा एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। दोपहर 12:30 बजे भोग आरती एवं कीर्तन तथा बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता एवं विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रात 8 बजे से कीर्तन मेला, महा अभिषेक एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
5 सितंबर को प्रभुपाद ग्लोरिफिकेशन, कथा-कीर्तन और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस्कॉन की ओर से श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का लाभ लेने की अपील की गई है।
प्रांतीय यादव महासभा भी मनाएगी भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
वहीं प्रांतीय यादव महासभा झारखंड, जिला दुमका की ओर से स्थानीय महुआडंगाल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 4 सितंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। रात 8 बजे से भव्य श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम होगा तथा मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
5 सितंबर को सुबह आरती एवं कलश विसर्जन, पूजा पंडाल में प्रसाद वितरण तथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित है।
धधकिया से कुल्हड़ियां तक गूंजेगा कन्हैया का जयकारा
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह है। शहर से दूर धधकिया गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर और सतन आश्रम में भी कन्हैया के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मसलिया रोड स्थित कुल्हड़ियां गांव ( नोनी हथवारी के नजदीक) तथा रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित कुल्हड़ियां गांव के श्री राधे कृष्ण मंदिर में भी श्रीकृष्णाष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.