Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने बच्चे

0 65

दुमका। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को ग्रीन माउंट एकेडमी की सभी शाखाओं की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामरेखदास हिम्मतसिंहका चैरिटी ट्रस्ट, दुमका में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय, कठिजोरिया की प्राचार्या लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित उपस्थित थीं। इसके अलावा समाजसेवी रिंकू मोदी, मारवाड़ी महिला समाज की सचिव पूजा, अध्यक्ष प्रीति तथा ग्रीन माउंट एकेडमी के जूनियर सेक्शन की प्रमुख तुलिका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रीन माउंट एकेडमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के साथ बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास पर भी विशेष ध्यान देती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय-समय पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

संस्थान के सचिव डॉ.करुण कुमार राय ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। मुख्य अतिथि सुमिता सिंह और विशिष्ट अतिथि अमिता रक्षित ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीन माउंट एकेडमी के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.