Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल

0 73

दुमका। रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और अपनी दिवंगत माता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा के वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष ने एक प्रेरणादायक पहल की। गुरुवार को अपनी माता स्व.खीरू बाला घोष की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्होंने दुमका ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ.मनोज कुमार घोष, उनकी पत्नी सीमा कुमारी घोष एवं प्रवीण रंजन दास ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर घोष दंपत्ति ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान करना उनके लिए भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ एक सेवा कार्य है। उनके द्वारा दिया गया रक्त यदि किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में सहायक बनता है तो इससे बड़ी श्रद्धांजलि और कोई नहीं हो सकती। डॉ.मनोज कुमार घोष ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी माताजी स्वर्गीय खीरू बाला घोष की स्मृति में दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बने। रक्तदान से बड़ा पुण्य कार्य शायद ही कोई हो, क्योंकि इससे हम किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देने का अवसर प्राप्त करते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि अथवा किसी भी विशेष अवसर को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है। नियमित रक्तदान करने से रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा के सचिव डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा, “रक्तदान से न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। लोगों को अपने जीवन के खास अवसरों को रक्तदान से जोड़ने की पहल करनी चाहिए।” इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा के चेयरमैन डॉ.राजकुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ.सिकंदर कुमार, सदस्य उत्तम कुमार दास, टेक्नीशियन प्रकाश दे, काजल सेन आदि उपस्थित थे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.