Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क...

दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर

0 55

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में सोमवार से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव पूरे धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पहले दिन गणपति बाबा की पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। शाम होते ही भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न पूजा स्थलों पर उमड़ पड़ी।

दुमका शहर के बांध पाड़ा, पोखरा चौक में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।

दुमका शहर के बांधपाड़ा, मेन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, रसिकपुर, राखाबनी तथा दुधानी नेशनल स्कूल के पीछे भगवान गणेश की सुंदर एवं आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
बड़ा बांध की गणेश पूजा सबसे पुरानी, यहीं लगता है भव्य गणेश मेला

दुमका शहर के दुधानी, नेशनल स्कूल के पीछे स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।

दुमका में गणेश पूजा की बात करें तो बड़ा बांध की गणेश पूजा को शहर की सबसे पुरानी गणेश पूजा के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है। यहां वर्षों से गणपति उत्सव श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता रहा है। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान यहां विशेष रूप से भव्य गणेश मेला आयोजित किया जाता है, जो शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है।

दुमका शहर के रेलवे स्टेशन रोड रसिकपुर में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।

गणेश मेला में पूजा-अर्चना के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने, खान-पान और अन्य दुकानों की रौनक देखने को मिलती है। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने और गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
मेन रोड में सनातनी संघ ने पिछले वर्ष से शुरू की हैं गणेश पूजा

दुमका शहर के मेन रोड, नीचे बाजार में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।

शहर के मेन रोड (नीचे बाजार) में सनातनी संघ की ओर से पिछले वर्ष से गणेश पूजा की शुरुआत की गई है। दूसरे वर्ष भी यहां उत्साह के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन एवं पूजा की व्यवस्था की गई है।
विघ्नहर्ता की पूजा का है विशेष महत्व

दुमका शहर के राखाबनी मोहल्ला में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।

सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने की परंपरा है। मान्यता है कि गणपति की आराधना करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभता के प्रतीक भी माने जाते हैं। उनका बड़ा मस्तक व्यापक सोच, बड़े कान ध्यानपूर्वक सुनने, छोटी आंखें एकाग्रता और उनका वाहन मूषक विनम्रता एवं इच्छाओं पर नियंत्रण का संदेश देता है। यही कारण है कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को एकता, सद्भाव, अनुशासन और सकारात्मक जीवन का संदेश देने वाला पर्व भी माना जाता है।
तीन दिनों तक रहेगी उत्सव की रौनक
दुमका में गणेश महोत्सव तीन दिनों तक मनाया जा रहा है। इन तीन दिनों में पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहेगी। विशेषकर शाम के समय शहर के विभिन्न गणेश पूजा स्थलों पर काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह गणेश उत्सव की रौनक से माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्सवी रंग में रंग गया है। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.