Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क...

एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को

0 90

दुमका। खिजुरिया स्थित झामुमो के जिला मुख्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राज्य में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा केंद्र सरकार के एमएमडीआर कानून के विरोध में आगामी 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक में प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी,  शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार, जिला सचिव निशित वरण गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुश सलाम अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन भुवानिया, महिला मोर्चा जिला सचिव सबिता टुडू, जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्ता, केंद्रीय समिति सदस्य कादिर राजा, सत्तार खान, शिवलाल मरांडी, राजेश कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव रवि यादव, नगर अध्यक्ष विजय दास, सचिव मो.आरिफ, कोषाध्यक्ष दीपक केवट, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, सचिव विजय मल्लाह, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बासुदेव टुडू, सचिव आशित वरण गोलदार, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सचिव नंदलाल राउत, जामा प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, सचिव प्रभु हंसदा, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जब्बार अंसारी, रानीश्वर प्रखंड कोषाध्यक्ष अमल कुमार मंडल, सरैयाहाट प्रखंड सचिव मुर्तजा अंसारी और गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी सहित अच्छी संख्या में  झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.