Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्... 21 साल के रौनक राज ने पेश की मिसाल, बोले—‘हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आएगा, यही सबसे बड़ी खुश... दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान मधु अली के भंडारे में जब गरीबों ने खिचड़ी के साथ चखा रसगुल्ला-जलेबी का स्वाद, चेहरों पर दिखी खुशी और... कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी ने की हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, ... बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच दुमका की टीम ने पहुंचाई राहत सामग्री एसआईआर में धांधली के विरोध में दुमका में कांग्रेस ने रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं

0 116

दुमका। दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पूर्व गुरुवार को बेथेल मिशन स्कूल, रेलवे स्टेशन रोड, दुमका में गरबा और डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया के गीतों पर जमकर नृत्य किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार स्मिथ ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, विभिन्न धर्मों और परंपराओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न धर्म, समुदाय और पर्व-त्योहार हमारी गौरवशाली सभ्यता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों को जानना और उनका सम्मान करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

उत्सव की तैयारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई दिनों से कराई जा रही थी। छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया नृत्य का नियमित अभ्यास किया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चे पारंपरिक पोशाकों और रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए। विभिन्न समूहों में विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के नृत्य शिक्षक मृत्युंजय भी उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक दीपक कुमार बास्की, मो.राशु, अंशुमान भारद्वाज, डेमोसियस मरांडी, कनकलता, ज्योति, मनीषा, सुंदर बैयरा, वासुदेव प्रसाद और राजेश सोरेन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.