Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति की बढ़ी उम्मीद, स्केमुस्टा की मांग पर कुलपति ने जल्द निर्णय के दिए संकेत

0 298

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ (स्केमुस्टा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह को विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से केस (करियर एडवांसमेंट स्कीम) 2010 के स्टैच्यूट में प्रस्तावित संशोधन 2026 के ड्रॉफ्ट को लागू करने तथा झारखंड लोक सेवा आयोग  से नियुक्त प्राध्यापकों को स्टेज-I से स्टेज-II में प्रोन्नति देने के लिए आए मामलों को सिंडिकेट से अनुमोदित कराने की मांग शामिल थी। संघ ने कुलपति से आग्रह किया कि सभी पात्र प्राध्यापकों की प्रोन्नति को आगामी सिंडिकेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की जाए। इस पर कुलपति ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि होने वाली सिंडिकेट बैठक में दोनों प्रस्तावों को पास करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल प्रोन्नति से संबंधित मुद्दों पर ही सिंडिकेट की विशेष बैठक बुलाने के लिए राजभवन से अनुमति मांगी गई है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष डॉ.विवेकानंद सिंह, महासचिव डॉ.कलानंद ठाकुर, डॉ.बलभद्र प्रसाद सिंह, डॉ.संतोष कुमार सिंह एवं डॉ.गणेश कुमार राम शामिल थे। इसके अतिरिक्त संघ ने दो सेवानिवृत्त प्राध्यापकों—डॉ.गोपाल प्रसाद सिंह एवं प्रो.गुलाब साह के लंबित मामलों को भी उठाया। संघ ने डॉ.गोपाल प्रसाद सिंह के लीव पीरियड के वेतन भुगतान तथा प्रो.गुलाब साह के ग्रेच्युटी भुगतान को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। संघ और कुलपति के बीच हुई वार्ता को अत्यंत सार्थक बताया गया, जिससे विश्वविद्यालय के शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि लंबित मामलों का जल्द समाधान हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.