Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

0 172

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व० दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े नेता थे, जिनका जीवन जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व०दुर्गा के विचार और आदर्श सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व०दुर्गा सोरेन जैसे संघर्षशील लोगों के बलिदान और आंदोलन के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और युवा नेताओं पर पूरे राज्य को गर्व है। इस दौरान दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.