Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

एसआईआर अभियान के समर्थन में उतरी यंग उड़ान, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

0 259
जतिन कुमार, अध्यक्ष यंग उड़ान

दुमका। सामाजिक युवा संस्था “यंग उड़ान” ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से मतदाता सूची के सत्यापन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। संस्था के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार ने कहा कि स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी वास्तविक मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और किसी भी प्रकार के फर्जी नाम या घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर न मिले। जतिन कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का जन अभियान है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति की सहभागिता से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए जरूरी है। समाजसेवी जतिन कुमार ने कहा कि स्वच्छ मतदाता सूची, महिला सहभागिता और जागरूक नागरिकता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.