Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

डॉक्टर्स डे पर निफा के जागरूकता कार्यक्रम में सम्मानित हुए कई चिकित्सक

0 305

दुमका। डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को निफा दुमका के द्वारा स्थानीय वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी आकाश भारद्वाज, विशेष अतिथि निफा के अध्यक्ष जतिन कुमार और वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निर्देशक अजय दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहर के कई प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश भारद्वाज ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना न सिर्फ डॉक्टरों की जिम्मेदारी है, बल्कि हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम में डॉ.अभिषेक, डॉ.श्वेता स्वराज, डॉ.शमीम अंसारी, डॉ.सरिता कुमारी, डॉ. राजेश रोशन, डॉ. राजेश रंजन और डॉ.संगीता टप्पू को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार झा, देव कुमार, विकास कुमार मंडल एवं स्कूल के शिक्षा कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.