Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

धरती पर डॉक्टर भगवान की तरह है : ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन

0 461

रांची। डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आज के दिन हम डाक्टरों की रोगियों के प्रति उनके योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए प्रशंसा करते हैं, चिकित्सकों को धन्यवाद देते हैं। वे प्रतिकूल समय में हमारी मदद के लिए सदैव तैयार रहते जब हमारे सबसे करीबी परिवार के सदस्यों, दोस्तों में से कोई भी हमारी मदद नहीं कर सकता है। आज का दिन उन सभी पेशेवरों को समर्पित है जो मरीजों की जान बचाने के लिए चौबिसों घंटे काम करते हैं और उनकी सेवा करते हैं। यह सच है कि हम भगवान को नहीं देख सकते हैं लेकिन धरती पर डॉक्टर भगवान की तरह हैं जो हमें ठीक करते हैं और हमें बेहतर तरीके से जीने के लिए जीवन देते हैं। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आध्यात्मिकता आज के समय की मांग है। यह उन डॉक्टर्स के लिए और अधिक आवश्यक है जो दिन रात मेहनत करते हैं। आध्यात्मिक अभ्यास व्यक्ति को जीवन के उतार चढ़ाव का सामना करने के लिए तैयार करता है और दर्द सहने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है। एक व्यक्ति जितना अधिक आध्यात्मिक अभ्यास को बढ़ाता है उतना ही जीवन की समस्याओं का समाधान सरलता से कर पाता है। यदि आध्यात्मिकता आपको अच्छा नहीं बना सकती, तो कम से कम आपको बुरा बनने से जरूर रोक सकती है। आध्यात्मिकता हमें निःस्वार्थ प्रेम करना सिखाती है। हमारे दिल में दूसरो के प्रति किसी भी तरह का पूर्वाग्रह, घृणा या पक्षपात न हो। हमें अपने दिल में सभी लोगों के लिए सच्चा प्यार विकसित करने की कला हमें आध्यात्मिकता सिखाती है। निर्मला बहन ने आज के दिन सभी डॉक्टर्स को अपनी शुभकामनाएं दी और प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर्स न केवल भगवान का दूसरा रूप होते हैं बल्कि अपने मरीजों के लिए वे दूसरी माँ होते हैं। उन्होंने कहा कि इस भाग दौड़ के समय में स्वयं की आत्मा को अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। इसके लिए राजयोग का अभ्यास आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.