Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

छात्रों की मांग पर छूटे हुए कॉलेजों में यूजी नामांकन को फिर से खोला गया चांसलर पोर्टल

0 445

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सात मॉडल कॉलेजों और कुछ महिला व डिग्री कॉलेजों में स्नातक (यूजी) नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया गया है। इस निर्णय से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिली है, जो पूर्व में निर्धारित समय सीमा में किसी कारणवश अपने नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन कॉलेजों में यह नामांकन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई है उनमें डिग्री कॉलेज जरमुंडी, डिग्री कॉलेज नाला (फतेहपुर), डिग्री कॉलेज महगामा (गोड्डा), डिग्री कॉलेज महेशपुर, डिग्री कॉलेज शिकारीपाड़ा, महिला कॉलेज पाकुड़, महिला कॉलेज मधुपुर, महिला कॉलेज साहिबगंज, महिला कॉलेज सारठ, मॉडल कॉलेज राजमहल, मॉडल कॉलेज विजयपुर, मॉडल कॉलेज पाकुड़, मॉडल महाविद्यालय नावाडीह (पालाजोरी, देवघर) तथा मॉडल महाविद्यालय सुगाबथान (पोरैयाहाट, गोड्डा) शामिल हैं। इन कॉलेजों में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 जुलाई से चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में बहुत से छात्रों द्वारा तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन नहीं किया जा सका था। लगातार छात्रों की ओर से नामांकन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की जा रही थी। छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर के निर्देशानुसार नामांकन की सुविधा पुनः प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उनके लिए कॉलेज स्तर पर पहली मेरिट सूची जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.