Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान

0 324

दुमका। हिजला रोड स्थित वृद्धाश्रम में इस बार होली का रंग कुछ खास रहा। रोटी बैंक दुमका की ओर से मंगलवार को आयोजित विशेष होली मिलन समारोह में वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के साथ खुशियां, मिठास और अपनापन बांटा गया। पकवान के साथ-साथ रंग और मुस्कान भी परोसी गईं, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में गुलाल लगाकर होली मनाई गई। पूरी, पुआ, मिठाई, छोला और सब्जी के साथ सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव से रहने की प्रेरणा देता है। यह पहल संयोजक जतिन कुमार के नेतृत्व में संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। रोटी बैंक दुमका समय-समय पर समाज के वंचित और विशेष वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ उत्सव की खुशियां साझा करता रहा है। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार, रिंकू, डॉ.मनीष भारती, पुलिस एएसआई मुन्ना सिंह, वृद्धाश्रम के संचालक सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रंगों और मिठाइयों के बीच मनाया गया यह कार्यक्रम वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ गया और सभी के दिलों को छू गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.